POK में बवाल: प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने बरसाई गोलियां, 11 की मौत

0
59

मुजफ्फराबाद/रावलकोट: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं. नागरिक संगठन Joint Awami Action Committee (JAAC) पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए. रावलकोट में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-उज्ज्वला लाभुकों को झटका, अब 9 के बदले मिलेंगे महज 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर

बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग

हिंसा ऐसे समय भड़की जब JAAC ने 9 जून को क्षेत्रव्यापी बंद और प्रदर्शन का आह्वान किया था. प्रशासन ने हाल ही में संगठन पर प्रतिबंध लगाते हुए कई समर्थकों को हिरासत में लिया था, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया. अधिकारियों ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें-ये है रानी चुआं: झारखंड की जीवनरेखा स्वर्णरेखा नदी का उद्गम स्थल, संरक्षण की उठी मांग

जानकारी के अनुसार, झड़पों के दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों दोनों को नुकसान पहुंचा है. क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here