Jhar Media: नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश, सुशीला कार्की ने नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है. उन्हें राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने शीतल निवास में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. कार्की, जो कि एक प्रतिष्ठित पूर्व प्रधान न्यायाधीश हैं, को देश के सामने मौजूद राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए चुना गया है.
इसे पढ़ें- झारखंड में रोजगार एवं स्वरोजगार अभियान का सफल आयोजन: 105 युवाओं को मिला रोजगार
आम चुनाव की तारीख का रखा प्रस्ताव
नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने आम चुनाव की तारीख का प्रस्ताव रखा है. अंतरिम सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में 4 मार्च को आम चुनाव कराने की सिफारिश की. अधिकारियों के मुताबिक, छह महीने के भीतर राष्ट्रीय चुनाव की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी.
इसे पढ़ें- BIHAR NEWS: चुनाव से पहले सीएम नीतीश का तोहफा, आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय बढ़ाया



