Patna: भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह शुक्रवार को पूर्व चुनाव रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) से मिलने के लिए पटना के शेखपुरा हाउस पहुंचीं. माना जाता है कि वे विधानसभा चुनाव में टिकट पाने के लिए प्रशांत किशोर के पास गई थीं. हालांकि प्रशांत किशोर ने कहा है कि हम किसी के पारिवारिक या व्यक्तिगत मामले में नहीं पड़ते हैं, और जहां तक टिकट की बात है तो किसी एक व्यक्ति के लिए नियम बदले नहीं जाएंगे.
मैं टिकट के लिए नहीं गई थी- ज्योति
हालांकि, प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कहा, “मैं यहां किसी टिकट या चुनाव लड़ने के लिए नहीं आई हूं. मैं यहां उन सभी महिलाओं के लिए आई हूं जो मेरी तरह पीड़ित हैं. मैं प्रशांत भैया से इसी सिलसिले में मिली थी, टिकट के लिए नहीं.”



