Ranchi : धुर्वा डैम में बीती रात भीषण सड़क दुर्घटना हुई. जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डैम में जा गिरी. जिससे तीन लोगों की मौत की सूचना है. बताया जा रहा है की देर रात 2:00 बजे के आसपास यह घटना हुई है, स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर कौतूहल है. लोगों का कहना है कि पुलिस जवानों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर डैम में गिर गई.



