पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होकर रहेगा, पीएम मोदी ने भरी हुंकार

0
108

Jhar Media: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पीएम नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी पर जमकर भड़ास निकाली. पीएम मोदी ने कहा बंगाल में टीएमसी के कार्यकर्ता गुंडागर्दी करते हैं. वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं. जिससे हिंदू बंगालियों में खौफ पैदा होता है.

पीएम मोदी ने कहा कि जो टीएमसी को वोट नहीं देता, उसकी बिजली पानी तक काट दी जाती है. टीएमसी के लोग घुसपैठियों को संरक्षण देते हैं. बीजेपी की सरकार अगर यहां आती है तो खौफ का माहौल खत्म होगा. इसके बाद सभी घुसपैठियों को पश्चिम बंगाल से बाहर हो जाएंगे.

इसे पढ़ेंPM मोदी ने 9.32 करोड़ किसानों को भेजी सम्मान राशि की 22वीं किस्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ अपमान

सभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया गया. यह सिर्फ एक महिला राष्ट्रपति का अपमान नहीं बल्कि करोड़ों आदिवासियों का भी अपमान है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी सरलता के लिए जानी जाती हैं, लेकिन टीएमसी की घमंडी सरकार ने उनका भी अपमान कर दिया. ये बंगाल की जनता कभी माफ नहीं करेगी. पाश्चिम बंगाल में बदलाव होकर रहेगा.

इसे पढ़ेंझारखंड विधानसभा में उठा विस्थापन और पुनर्वास का मुद्दा, मंत्री ने मांगा समय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here