बोकारो में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम

0
106

Bokaro: जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. कुकुरलीलवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर कैंप कर रही है.

इसे भी पढ़ें- JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, बोले- किसी अभ्यर्थी के साथ नहीं होगा अन्याय

विधायक जयराम महतो ने की कार्रवाई की मांग

घटना के संबंध में बेरमो डीएसपी रविंद्र सिंह ने बताया कि पति जानकी महतो एवं पत्नी सूगिया देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि गौरी देवी गंभीर रूप से घायल थी, जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजा था. बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया है.

इसे भी पढ़ें- JPSC 14वीं पीटी परीक्षा जांच तेज, पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से 9 घंटे पूछताछ; परीक्षा रद्द होने की अटकलें तेज

इधर, मामले को लेकर स्थानीय विधायक जयराम महतो ने भी कार्रवाई की मांग की है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here