ताला तोड़कर घर में घुसे तीन युवक, लोगों ने पकड़ा, जमकर कुटाई

0
64

Gumla : शहर के शांति नगर में शनिवार को चोरी की घटना ने देखते ही देखते सनसनीखेज मोड़ ले लिया. बंद घर में चोरी करने घुसे तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने तीनों के हाथ रस्सी से बांध दिये और करीब एक घंटे तक उनकी जमकर पिटाई की. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गयी थी कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था. जानकारी के अनुसार, शांति नगर निवासी अनिरुद्ध अपने घर में ताला लगाकर बाहर गया था.

ताला तोड़कर घर में घुसे तीन युवक

इसी दौरान तीन युवक घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गये. पड़ोसियों को संदेह होने पर उन्होंने अनिरुद्ध को सूचना दी. घर लौटते ही अनिरुद्ध और मोहल्ले के लोगों ने तीनों को चोरी करते रंगे हाथ दबोच लिया. पकड़े गये युवकों की पहचान टुडूरमा निवासी सौरभ साहू, घाघरा निवासी महेश सिंह और मुरली बगीचा निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है. लोगों का आरोप है कि तीनों नशे की हालत में थे.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here