रांची में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

0
71

Ranchi : पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 12 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

इसे पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: खतरनाक और रैबीज ग्रस्त आवारा कुत्तों को इच्छामृत्यु देने की अनुमति

युवक की गिरफ्तारी के बाद खुलासा 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर रामपुर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सिदरौल जोड़ा मंदिर के पास घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बाइक चोरी की बात स्वीकार कर ली।

इसे भी पढ़ें – रामगढ़ के दामोदर नदी में तीन बच्चे डूबे

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य रांची के विभिन्न इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे और बाद में उनके नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेच दिया करते थे।

पुलिस फिलहाल गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की अन्य बाइक के संबंध में जांच कर रही है। इस कार्रवाई को रांची पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here