भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में महापंचायत, प्रशांत किशोर परिजनों से मिले

0
213

Bhojpur : जिले के शाहपुर प्रखंड स्थित बिलौटी गांव में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर आयोजित महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस दौरान बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के साथ-साथ आसपास के कई गांवों के ग्रामीण भी शामिल हुए। महापंचायत में मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग जोर-शोर से उठाई गई।

महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब 

महापंचायत में कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी पहुंचे। जनसुराज के सूत्रधार Prashant Kishor सबसे पहले बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने की बात कही और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की।

एनकाउंटर से पहले का एक कथित लाइव वीडियो आया 

इस बीच, एनकाउंटर से पहले का एक कथित लाइव वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जांच के दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। कई पुलिस अधिकारियों और जवानों को निलंबित तथा लाइन हाजिर किया गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच की दिशा को देखते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

निष्पक्ष जांच की मांग 

महापंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी भी स्तर पर गलत कार्रवाई हुई है तो दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और जांच जारी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here