श्रावणी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबाधाम की 18 दानपेटियों से मिले करीब 23 लाख रुपये

0
43

Deoghar: श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देशभर से लाखों की संख्या में पहुंचे शिवभक्त जलार्पण और बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के साथ-साथ श्रद्धा भाव से दान भी कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि मंदिर परिसर में रखी गई दानपेटियों में लाखों रुपये की राशि जमा हुई है।

गुरुवार को जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर परिसर में स्थापित 18 दानपेटियों को खोला गया। दानपेटियों से प्राप्त राशि की गिनती की गई, जिसमें भारतीय मुद्रा के साथ-साथ नेपाल और भूटान की मुद्रा भी मिली।

दानपेटियों से मिले इतने रुपये

मंदिर प्रशासन के अनुसार, सभी 18 दानपेटियों से कुल 22,88,605 रुपये नगद दान के रूप में प्राप्त हुए। इसके अलावा 11,610 नेपाली रुपये और 66 भूटानी मुद्रा भी दानपेटियों से मिली।

श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक बना श्रावणी मेला

श्रावणी मेले के दौरान हर दिन बड़ी संख्या में कांवरिये और श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं द्वारा किए जा रहे दान से यह स्पष्ट है कि बाबा के प्रति उनकी अटूट आस्था और विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि दान की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न कराई गई और प्राप्त राशि का विधिवत हिसाब-किताब दर्ज किया गया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here