त्रिपुरा के DGP अनुराग धांकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव

0
71

Agartala : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग धांकर की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में उनके कार्यालय के चैंबर के भीतर फंदे से लटका मिला। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक और हड़कंप का माहौल है।

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने तुरंत उन्हें अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती स्तर पर मामले को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच में जुटे 

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी पुलिस मुख्यालय पहुंचे। पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है। इस अप्रत्याशित घटना ने त्रिपुरा पुलिस और प्रशासनिक महकमे को गहरे सदमे में डाल दिया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here