बीजेपी ने बुलाया झारखंड बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

0
50

Ranchi: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यव्यापी बंद की घोषणा की. देर रात बंद की घोषणा होते ही पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया. जैसे ही बंद का संदेश आलाधिकारियों तक पहुंचा, प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गयी. आधी रात को ही अफसरों के फोन बजने शुरू हो गये. आनन-फानन में सुरक्षा का खाका तैयार किया गया. देर रात ही दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी किये गये.

बीेजेपी ने बुलाया बंद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक बंद का आह्वान किया है. इसके बाद पूरे जमशेदपुर जिले को हाई अलर्ट पर रखते हुए अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया है.

स्कूल बंद

वहीं बंद को देखते हुए रांची, धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग, पलामू समेत कई जिलों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here