नाबालिग लड़कियों को अगवा कर दरिंदगी, पांकी में पीड़ित परिवार से मिले बाबूलाल मरांडी

0
73

Medini Nagar: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पांकी विधानसभा क्षेत्र के सकलदीपा गांव पहुंचकर दुष्कर्म और अपहरण की घटना से पीड़ित आदिवासी परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़ें- नौकरियों में 500 करोड़ का हुआ स्कैम, विधायक जयराम ने लगाए सनसनीखेज आरोप

घटना के बाद परिवार को धमकी

मरांडी ने आरोप लगाया कि फरवरी में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद उसके परिवार को धमकियां दी गईं। इसके बाद उसकी दो बहनों के अपहरण कर उन्हें रांची समेत अन्य स्थानों पर महीनों तक रखने का आरोप है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार आज भी भय और असुरक्षा के माहौल में रह रहा है।

इसे भी पढ़ें- 14वीं JPSC परीक्षा रद्द, छात्रों के साथ सरकार की दूसरे दिन भी वार्ता, CBI जांच की मांग पर अड़े

आक्रोश महापंचायत को किया संबोधित

फुलवरिया बाजार टांड़ में आयोजित आक्रोश महापंचायत को संबोधित करते हुए मरांडी ने अपराधियों को चेतावनी दी और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एसपी से पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की। इस दौरान चतरा सांसद कालीचरण सिंह और पांकी विधायक शशिभूषण मेहता समेत कई नेता मौजूद रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here