Ranchi : राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के बीच मौसम विभाग ने झारखंड के चार जिलों के लिए मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में अगले 1 से 3 घंटे के दौरान बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
इसे भी पढ़ें- धनबाद में कोयला कारोबारियों पर ED का शिकंजा, एलबी सिंह के करीबियों को समन
30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम खराब होने के दौरान घर से बाहर निकलने से बचने और किसी सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।
पेड़ और बिजली के खंभों से रहें दूर
वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को पेड़, बिजली के खंभे और अन्य खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। आंधी-बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।
इसे भी पढ़ें- नौकरियों में 500 करोड़ का हुआ स्कैम, विधायक जयराम ने लगाए सनसनीखेज आरोप
किसानों के लिए भी एडवाइजरी
मौसम विभाग ने किसानों से भी सतर्क रहने को कहा है। बारिश और वज्रपात की स्थिति में किसानों को खेतों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। मौसम सामान्य होने तक सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
फिलहाल रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदला हुआ है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।


