बीजेपी ने 31 राज्यों के प्रदेश प्रभारी बदले, गजेंद्र पटेल को झारखंड में कमल खिलाने की मिली जिम्मेदारी 

0

Ranchi: भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 31 राज्यों के प्रदेश प्रभारियों को बदल दिया है। इस बदलाव में झारखंड भी शामिल है। पार्टी ने झारखंड भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी के तौर पर गजेंद्र पटेल को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है।

खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र से हैं सांसद 

गजेंद्र पटेल मध्य प्रदेश की खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से सांसद हैं और वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए उन्हें झारखंड का प्रभार सौंपा है।

लक्ष्मीकांत वाजपेयी संभाल रहे थे जिम्मेदारी 

बता दें कि इससे पहले लक्ष्मीकांत वाजपेयी झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति के साथ झारखंड में भाजपा के संगठनात्मक कामकाज को लेकर नई टीम के साथ आगे की रणनीति पर काम किया जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here