30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, यूपी STF ने मुठभेड़ में मार गिराया 

0

Ranchi: झारखंड में सक्रिय उग्रवादी संगठन टीपीसी (Tritiya Prastuti Committee) के सुप्रीमो और 30 लाख रुपये के इनामी कमांडर बृजेश गंझू को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया है। रविवार सुबह वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में एसटीएफ और उग्रवादी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता मारा गया।

बताया जा रहा है कि बृजेश गंझू झारखंड में टीपीसी के शीर्ष कमांडरों में शामिल था और उसके खिलाफ कई आपराधिक व उग्रवादी मामले दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी के लिए सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से प्रयासरत थीं।

NIA ने भी रखा था इनाम

मारे गए उग्रवादी कमांडर पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसमें झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख रुपये और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम शामिल था।

मुठभेड़ के बाद यूपी एसटीएफ ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां बृजेश गंझू के नेटवर्क, उसके सहयोगियों और झारखंड में उसकी गतिविधियों से जुड़े मामलों की भी जानकारी जुटा रही हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here