Ranchi: झारखंड कांग्रेस में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के सार्वजनिक बयानों को लेकर एक बार फिर अनुशासन का मामला सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ उनके हालिया बयान का संज्ञान लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। समिति ने योगेंद्र साव से तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के साथ स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा है।
पहले भी सीएम पर बोल चुके हैं हमला
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब मार्च 2026 में भी मुख्यमंत्री और गठबंधन सरकार के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी को लेकर योगेंद्र साव के खिलाफ पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। जून 2026 में प्रदेश कांग्रेस ने उनका निष्कासन रद्द कर दिया था।


