पीएम मोदी के सामने भावुक हो गए कैप्टन स्मित, बोले- हनुमान जी ने बचा लिया

1

New Delhi: फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान स्मित मच्छार ने अपनी मुश्किल घड़ी का जिक्र करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जिस समय मुझ पर अटैक हुआ तो मैं बस हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा था। मुझे हनुमान जी ने ही बचाया है। पीएम मोदी से ये कहते हुए ‘हीरो’ स्मित रुआंसे हो गए।

भावुक हुए कैप्टन

कैप्टन स्मित मच्छार ने बेहद भावुक स्वर में पीएम मोदी से कहा कि आप मेरे सबसे बड़े आदर्श हैं। आज आप जिस तरह मेरा हौसला बढ़ा रहे हैं, उस पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। प्रधानमंत्री से बात करते हुए भारतीय पायलट ने बताया कि जब मुझ पर कॉकपिट में अटैक हुआ तो मुझे कई चोटें आई थीं, लेकिन मैंने खुद से कहा कि मुझे उठना होगा और कुछ करना होगा। उस समय, मैंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने के लिए खुद को प्रेरित किया।

 

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here