New Delhi: देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह-सुबह ही दोनों महापुरुषों की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी। उनका सुभाषितानि भी बापू के विचारों से ही प्रेरित है। उन्होंने दोनों हस्तियों के लिए अलग-अलग बातें लिखीं।
पीएम ने एक्स पर किया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सोशल मीडिया एक्स पर सुभाषितानि शेयर करते हुए लिखा-‘पूज्य बापू का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का ऐसा प्रकाशस्तंभ है, जो हर युग में मानवता का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।’
लाल बहादुर शास्त्री को नमन
पीएम ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर लिखा-‘लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि, जिनकी सादगी और देश के प्रति समर्पण आज भी बेहद प्रेरणादायक है।’ वीडियो में लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान जय किसान नारे का जिक्र किया गया है।


