New Delhi: उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। सूची में झारखंड के राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार का नाम भी शामिल है।
बीजेपी ने इन्हें बनाया प्रत्याशी
इसके अलावा धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत और राम प्रताप सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। भाजपा ने आठ सीटों के लिए अपने प्रत्याशी उतारे हैं।


