सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बड़गाईं अंचल जमीन मामले में आरोप गठित

0

Ranchi: बड़गाई अंचल स्थित 8.86 एकड़ जमीन विवाद मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की विशेष अदालत ने आरोप गठित कर दिया है. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑनलाइन उपस्थिति थे. अधिवक्ता संजय कुमार ने बताया कि आरोप गठन के दौरान विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार ने मुख्यमंत्री को अभियोजन पक्ष (ED) की तरफ से लगाए गये आरोप पढ़कर सुनाए.

सीएम हेमंत सोरेन ने खुद को बताया निर्दोष

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोर्ट को बताया कि सारे आरोप गलत हैं और वे निर्दोष हैं. अब इस मामले में ट्रायल शुरू होगा. वहीं मुख्यमंत्री की ओर से पेश अधिवक्ता संजीव सहाय ने कहा कि कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को गवाह पेश करने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी. इस मामले में सीएम समेत कुल 17 लोगों के खिलाफ आरोप गठित हो चुका है.

हाईकोर्ट में सीजे की बेंच में हुई सुनवाई

इससे पहले आरोप गठन की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एम एस सोनक की खंडपीठ में सुनवाई हुई. खंडपीठ ने इस मामले में ईडी को सप्लीमेंट्री एफिडेविट दाखिल करने को कहा है. इसकी मेंटेनेबिलिटी पर अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी. इस दौरान खंडपीठ ने कहा कि हाई कोर्ट में सुनवाई को आधार बनाकर निचली अदालत में रिलीफ नहीं ली जा सकती.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here