एशियन गेम्स: 44 साल बाद महिला हॉकी में भारत को गोल्ड, टीम में झारखंड की चार बेटियां

0
HOCKEY
सांकेतिक तस्वीर

Sprots Desk: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वो कर दिखाया, जिसका इंतजार देश को 44 साल से था. एशियन गेम्स के फाइनल में चीन को हराकर भारत ने स्वर्णिम इतिहास रच दिया है. इस जीत की खास बात यह है कि गोल्ड जीतने वाली टीम की कमान झारखंड की बेटी सलीमा टेटे के हाथों में थी. टीम में झारखंड की चार बेटियों की मौजूदगी ने इस जीत को और खास बना दिया.

इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी के सामने भावुक हो गए कैप्टन स्मित, बोले- हनुमान जी ने बचा लिया

चीन की टीम शिकस्त

भारत की महिला हॉकी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. भारत ने चीन को 1-0 के अंतर से हराया. भारतीय टीम ने 10वें मिनट में ही मैच के एकमात्र गोल दाग दिया था. इसके बाद 50 मिनट तक चीन की टीम गोल करने की कोशिश करती रही, लेकिन भारतीय डिफेंस और उसके पीछे खड़ी सविता रूपी दीवार को पार नहीं कर सकी. इसी गोल्ड के आज का दिन समाप्त हुआ. शनिवार यानी आज क्रिकेट में गोल्ड मिलने की पूरी संभावना है.

इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- आपके आदर्शों के साथ देश बढ़ रहा आगे

दो अक्टूबर रहा खास

एशियन गेम्स में भारत के लिए 2 अक्टूबर की शुरुआत आर्चरी में गोल्ड और सिल्वर मेडल के साथ हुई. बाद में भी एक सिल्वर मिला. इसके बाद बॉक्सिंग में लवलीना, परवीन और अंकुश ने गोल्ड दिलाया. सेलिंग में कांस्य और कुश्ती में गोल्ड मिला. आगे का दिन भी भारत के लिए पदकों से भरा रहने वाला है. साइकिलिंग के मैडिसन, ओम्नियम और केयरिन इवेंट्स में भी भारतीय चुनौती देखने को मिलेगी. भारत की महिला हॉकी टीम गोल्ड मेडल के लिए चीन से भिड़ रही है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here