लौटने से पहले जमकर बरस रहा मॉनसून, 9 अक्टूबर तक येलो अलर्ट

0
WEATHER
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi: झारखंड के कई हिस्सों में मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। रांची और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बादल छाए और गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

चलेंगी तेज हवाएं 

मौसम विभाग ने नौ अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में गरज के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से मौसम खराब होने के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।रांची समेत कई इलाकों में बारिश से गिरा तापमान, नौ अक्टूबर तक वज्रपात और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here