Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. पुंदाग स्थित सेल सिटी में रहने वाले हिमांशु शेखर चौधरी के डुप्लेक्स का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवरात समेत कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना के समय हिमांशु शेखर चौधरी अपने पैतृक गांव गोड्डा गए हुए हैं.
हिमांशु शेखर चौधरी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रह चुके हैं राजनीतिक सलाहकार
हिमांशु शेखर चौधरी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व राजनीतिक सलाहकार रह चुके हैं. इसके अलावा वह पूर्व प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त और झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं.
बताया जा रहा है कि जिस सेल सिटी कॉलोनी में यह घटना हुई, वहां उनके आवास के सामने सेवानिवृत्त एडीजी आरके मलिक और सेवानिवृत्त डीआईजी राजीव सिंह भी रहते हैं. ऐसे में हाई प्रोफाइल और सुरक्षित मानी जाने वाली कॉलोनी में चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
इसे भी पढ़ें – लातेहार में आदिवासी महिला की पिटाई के मामले में CM हेमंत सोरेन सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल चोरी में कितने रुपये और कितने मूल्य के आभूषण ले जाए गए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. घटना के बाद पुलिस की जांच और चोरों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों की नजरें टिकी हैं. राजधानी के पॉश इलाके में इस तरह की वारदात ने रांची की कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है.


