Ranchi: पत्रकारिता के क्षेत्र में गुरु माने जाने वाले हरिनारायण सिंह का रविवार दोपहर निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले एक सप्ताह से सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती थे. डॉक्टरों की टीम ने दोपहर 12 बजे उन्हें मृत घोषित किया.

हरिनारायण सिंह पत्रकारिता जगत का एक प्रतिष्ठित नाम थे. उन्होंने अपने जीवन का लंबा समय पत्रकारिता को समर्पित किया और कई युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन दिया. उनके निधन की जानकारी उनके बेटे राकेश सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी, जिसके बाद पूरे मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई.

परिजनों के अनुसार, उनकी तबीयत कुछ महीनों से खराब चल रही थी और इलाज लगातार जारी था. हालात बिगड़ने पर उन्हें सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. हरिनारायण सिंह के निधन से न केवल पत्रकारिता जगत को बल्कि समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है. उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा. अंतिम संस्कार की जानकारी परिजनों द्वारा जल्द साझा की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here