फॉर्च्यूनर की भीषण टक्कर से मां-बेटे समेत तीन की मौत

0
276

Ranchi: हरमू रोड स्थित बीजेपी कार्यालय के पास रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने भीषण सड़क हादसे को अंजाम दिया. इस हादसे में एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में एक युवती, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद रंग की फॉर्च्यूनर अरगोड़ा चौक की ओर से रातु रोड की दिशा में तेज रफ्तार से जा रही थी. कार ने पहले एक ऑल्टो को जोरदार टक्कर मारी, फिर दो से तीन बाइकों को रौंदते हुए सड़क पार कर दीवार से जा टकराई. दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बच्चे का सिर फट गया और उसकी आंखें बाहर आ गईं. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. गुस्साए लोगों ने फॉर्च्यूनर में जमकर तोड़फोड़ की और कार चला रहे युवक की पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लिया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार मोहित नामक युवक चला रहा था, जबकि यह गाड़ी आदर्श राज के नाम पर रजिस्टर्ड है, जो महावीर चौक स्थित ग्रहरत्न दुकान के संचालक बताए जा रहे हैं. मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here