Ranchi: रांची का चर्चित स्कूली छात्रा से छेड़खानी मामले में आरोपी फिरोज उर्फ शूगा ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. माना जा रहा है कि वह समाज की शर्मिंदगी को बर्दास्त नहीं कर सका. 24 घंटे पूर्व ही जेल से सजा काट कर बेल पर निकला था. रविवार की सुबह फंदे से लटकता उसकी बॉडी परिजनों को मिला. परिवार के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के अनुसार छेड़छाड़ के मामले में 7 माह जेल में रहने के बाद 8 अगस्त को कोर्ट से रिहा होकर वह घर लौटा था. परिजनों का कहना है कि रिहाई के बाद समाज में हो रहे अपमानजनक व्यवहार से शर्मिंदा हो कर वह मानसिक रूप से परेशान था. इसी कारण घर लौटने के महज 24 घंटे के भीतर उसने यह कदम उठा लिया.
बता दें कि वर्ष 2024 दिसंबर के समय सुबह-सुबह स्कूली छात्रा अपर बाजार के रास्ते स्कूल जा रही थी. इसी दौरान आरोपी फिरोज स्कूल छात्रा से छेड़खानी का विडियो वायरल हुआ. इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया. जिसके बाद रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने आरोपी पर 10 हजार का ईनाम रखा और आरोपी को कई दिनों बाद लोअर बाजार इलाके से पकड़ा गया था.


