Jamshedpur : झारखंड में कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में बी ब्लॉक के तीसरे तल्ले के कॉरिडोर की छत भरभराकर गिर गई. इस हादसे में तीन मरीजों की मौत हो गई. एक मरीज का शव रात एक बजे निकाला गया. दो अन्य मरीज गंभीर रूप से घायल हैं. देर रात स्वास्थ्य मंत्री और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पर पहुंची. राहत और बचाओ का कम जारी है.
स्वास्थ्य मंत्री और NDRF की टीम पहुंची
इस बीच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुआवजे का ऐलान किया है. वहीं घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं.





















































