Ranchi : झारखंड में 5 मई यानी आज सोमवार को भी तेज आंधी और बारिश के आसार हैं. तेज हवा के साथ गर्जन और बारिश होने की संभावना है.
ज्यादातर जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना है. जिन जिलों में आंधी पानी की संभावना है, उसमें राँची के अलावा चाईबासा, सरायकेला, जमशेदपुर, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद और संथाल परगना के जिले शामिल हैं. मौसम की यह स्थिति अगले दो दिनों यानी 7 मई तक रह सकता है. इस दौरान आंशिक बादल छाये रहेंगे.



