रांची के कांके रोड और न्यू पुंदाग में जलजमाव ने बढ़ाई परेशानी

0
594

Ranchi : लगातार बारिश के बाद झारखंड के कई शहरों की सूरत बदल गई है. रांची हो, धनबाद हो, जमशेदपुर या फिर मेदनीनगर शहर हो, हर जगह जल जमाव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ताजा मामला रांची के नई पुंदाग इलाके के जगरनाथ विहार से है, यहां कॉलोनी में घुटने से ऊपर पानी भर चुका है. जिससे आने-जाने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

रांची के न्यू पुंदाग इलाके के जगरनाथ विहार में जल जमाव की तस्वीर

वहीं कांके रोड के कुछ इलाकों में भी भारी जल जमाव की स्थिति है. कांके रोड के कृषि भवन के सामने भारी जल जमाव की स्थिति रहती है. यहां नाले का पानी सीधे रोड तक बहता है. 2 से 3 फीट तक पानी सड़क पर जम जाता है. जिससे आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. छोटी गाड़ियों के पहिए पानी में समा जाते हैं. वही कुछ घंटों बाद पानी खुद ही निकल जाता है. नगर निगम के तमाम सफाई के दावों को इस साल की बारिश ने नाकाफी बता दिया है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here