तेज प्रताप यादव ने अनुष्का से रिश्ते को स्वीकारा, बोले – ‘प्यार किया तो किया’

0
189

Patna: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों में हैं. सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ वायरल फोटो और वीडियो को लेकर उठे बवाल के बीच तेज प्रताप सोमवार को अनुष्का के घर उनसे मिलने पहुंचे. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमारा पारिवारिक रिश्ता है, इसलिए मिलने आए हैं, कोई रोकेगा थोड़े ना.”

इस पूरे विवाद के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया है. तेज प्रताप ने पहले आरोप लगाया था कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक किया गया और फोटो से छेड़छाड़ कर पोस्ट किया गया. हालांकि बाद में उन्होंने खुद स्वीकार किया कि वो पोस्ट उन्हीं का था और उन्होंने ही डाला था. तेज प्रताप ने कहा, “प्यार किया तो किया, इसमें कोई गलती नहीं है. प्रेम सब करते हैं.”

पार्टी से छह साल के लिए निष्कासन पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी, “जो लोग इस भ्रम में हैं कि मुझे संगठन से बाहर कर दिया गया है, उन्हें बताना चाहता हूं कि हम सबसे पहले अपने पिता को सर्वोपरि मानते हैं. हम एक लंबी लकीर खींचना चाहते हैं और उसमें आगे निकल चुके हैं.” तेज प्रताप ने आगे कहा कि वह अब जनता के लिए काम करना चाहते हैं और हसनपुर की जनता ने उन्हें इसी उद्देश्य से चुना है. उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे आगामी चुनाव जरूर लड़ेंगे. यह बातें उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here