Jhar Media: झारखंड में सर्दी पूरे शबाब पर है। आठ जिलों का न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। गुमला में सबसे कम न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची का न्यूनतम पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 31 दिसंबर और एक जनवरी को राज्य में 12 जिलों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है। इन जिलों में गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।



