असम चुनाव में JMM ने भरी हुंकार, कोकराझाड़ में सीएम हेमंत सोरेन की पहली सभा

0
135

Ranchi: असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी इस बार असम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने राज्य की 21 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जिससे चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है।

इसे पढ़ेंHDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती का अचानक इस्तीफा, बाजार में हलचल

इसी कड़ी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव प्रचार के लिए असम रवाना हो गए हैं। उनकी पहली चुनावी जनसभा कोकराझाड़ में आयोजित की जाएगी। इस सभा के जरिए झामुमो असम के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, झामुमो आदिवासी और स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ रही है। कोकराझाड़ और आसपास के इलाकों में आदिवासी वोटरों की अच्छी खासी संख्या है, जिसे ध्यान में रखते हुए यहां से प्रचार अभियान की शुरुआत की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: रांची के JSCA स्टेडियम को मिला दो अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी का मौका

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि झामुमो का असम में उतरना राज्य की चुनावी राजनीति में नया समीकरण बना सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि झामुमो का यह दांव चुनावी नतीजों पर कितना असर डालता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here