JSCA स्टेडियम में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच, इंडिया – साउथ अफ्रीका के बीच इस दिन होगा मैच

0
655

Ranchi: राजधानी रांची एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा. दरअसलअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी झारखंड को मिली है. 30 नवंबर को JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय (वनडे) मुकाबला खेला जाएगा. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक शानदार मौका होगा, जब वे अपने चहेते खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकेंगे.

इससे पहले भी JSCA स्टेडियम कई बड़े मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है और इस बार भी दर्शकों को रोमांचक मैच की उम्मीद है. भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही मजबूत टीमें हैं, ऐसे में यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने की होगा.

टिकटों की बिक्री का इंतजार 

खेल प्रशंसक बेसब्री से टिकटों की बिक्री शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. खबर से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे टिकट बुकिंग, लाइव टेलीकास्ट और टीम स्क्वॉड की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here