मैं हेमंत सोरेन की तरह गिरफ्तारी से डरकर भागने वालों में नहीं : बाबूलाल मरांडी

0
47

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की FIR वाली चेतावनी पर नेता प्रतिपक्ष का पलटवार

Jamtara : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari द्वारा FIR कराने की चेतावनी पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री Hemant Soren की तरह गिरफ्तारी से डरकर भागने वालों में नहीं हैं और यदि सरकार में हिम्मत है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए।

जामताड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार और पुलिस दोनों राज्य सरकार के अधीन हैं, इसलिए प्रेस में बयान देने की बजाय सीधे कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “यदि हिम्मत है तो एफआईआर करवाइए, गिरफ्तार कराइए और जेल भेजिए। मैं झारखंड की जनता के हित, राज्य के सम्मान और भ्रष्टाचार के खिलाफ हर संघर्ष के लिए तैयार हूं।”

Also Read – हॉर्मुज में माइंस बिछा रहा था ईरान, US ने किया बड़ा हमला

मरांडी ने स्वास्थ्य विभाग में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कैग रिपोर्ट में करोड़ों रुपये के घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल उपकरणों, दवाओं की खरीद और अस्पताल निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी हुई है। उन्होंने कहा कि इन मामलों में कार्रवाई करने की बजाय सरकार उन्हें डराने की कोशिश कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि “गीदड़ भभकी” से वे डरने वाले नहीं हैं और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लगातार उठाते रहेंगे।

Also Read – झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, सरकार ने खत्म किया करार

दरअसल, एक दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि वे बाबूलाल मरांडी पर एफआईआर दर्ज कराएंगे। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि वे मरांडी को एक दूरबीन भेंट करेंगे, ताकि वह साफ-साफ देख सकें कि स्वास्थ्य विभाग कैसे काम कर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के बीच बढ़ी इस राजनीतिक तल्खी ने झारखंड की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here