Sports Desk: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने IPL में अपने भविष्य पर बात की है. उन्होंने कहा कि वे दिसंबर से पहले फैसला लेंगे कि IPL का एक और सीजन खेलना है या नहीं.
शनिवार को बेंगलुरु में एक हेल्थकेयर कार्यक्रम के दौरान धोनी से उनके IPL भविष्य के बारे में सवाल पूछा गया. जवाब में धोनी ने कहा- ‘मेडिकल टेस्ट से पता चलेगा कि वह एक और सीजन खेल पाएंगे या नहीं.’
45 साल के धोनी पिछले सीजन में पिंडली की समस्या के कारण पूरा IPL नहीं खेल सके थे. उनकी गैरमौजूदगी में चेन्नई की टीम IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई.
पूर्व CSK कप्तान ने अपनी फिटनेस की पूरी जिम्मेदारी डॉक्टरों पर डाल दी. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को यह तय करना होगा कि वे IPL के एक और साल की चुनौती झेलने के लिए फिट रहें.
धोनी ने कहा, ‘और अगर मैं फिट नहीं हूं, तो आपको यह निश्चित करना होगा कि आप मेरे साथ सब कुछ सही करें. आपको यह भी देखना होगा कि यह पुरानी विंटेज गाड़ी सड़क पर ठीक से चलती रहे. इसलिए पूरा दबाव उन्हीं पर है.


