New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. 25 अक्टूबर 2026 को बिहार के पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उनकी टिप्पणी पर विवाद हो गया. भाषण के बीच एक शख्स ने कहा कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे. इस पर खड़गे ने जवाब दिया, “मोदी का बाप भी जाएगा.” यह पहली बार नहीं है, जब खड़गे की किसी टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद हुआ हो.
RSS की तुलना जहरीले सांप से
कभी उन्होंने पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ कहा, तो कभी बीजेपी और RSS की तुलना ‘जहरीले सांप’ से की. गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होने पर सवाल उठाने से लेकर मोदी को ‘100 सिर वाला रावण’ बताने तक, उनके कई बयान सुर्खियों में रहे. वहीं पटना के कोतवाली थाने में खड़गे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है.


