कांके में पूर्व जिप सदस्य अनिल टाइगर की हत्या से उबाल, बीजेपी ने बुलाया रांची बंद

0
473
मृतक अनिल टाइगर की फाइल तस्वीर और विरोध जताते लोग

Ranchi: रांची के कांके में पूर्व जिला परिषद सदस्य इंद्रजीत महतो उर्फ अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने बीजेपी- आजसू नेताओं ने कांके चौक को जाम कर दिया. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही बीजेपी के बड़े नेताओं का रिम्स पहुंचना शुरू हो गया. पहले पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश कुमार महतो, रांची विधायक सीपी सिंह, कांके विधायक सुरेश बैठा समेत कई दिग्गज रिम्स पहुंचे. इसके बाद एनडीए नेताओं ने जुलूस निकाल कर विरोध जताया और गुरुवार को रांची बंद का आह्वान किया.

घटना के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

रांची पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घायल अपराधी का नाम रोहित वर्मा है और वह रांची के पुंदाग इलाके का रहने वाला है. यह भी जानकारी मिली है कि लोहरदगा में हुए सुभाष जायसवाल हत्याकांड को लेकर अनिल टाइगर की हत्या की गई है. पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने कई खुलासे किए हैं.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here