रांची में 15 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, पिता ने युवक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

0
129

Ranchi : मोराबादी स्थित शुभम इन्क्लेव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतका के पिता कृष्णा राम ने पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भुखला गांव निवासी जितेन्द्र कुमार रवि के खिलाफ बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी 

दर्ज शिकायत में कृष्णा राम ने आरोप लगाया है कि जितेन्द्र कुमार रवि उनकी पुत्री को लगातार फोन कॉल और मैसेज कर परेशान कर रहा था। युवक की कथित हरकतों से किशोरी मानसिक रूप से काफी तनाव में थी। आरोप है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

 

पीड़ित पिता ने युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बरियातू थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here