मोहर्रम को लेकर अलर्ट मोड में रांची पुलिस, RAF के साथ निकाला फ्लैग मार्च

0
132

Ranchi : मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रांची पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी तरह की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को कड़ा संदेश देने के लिए गुरुवार को राजधानी की सड़कों पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने विशाल फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च में रांची सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, एसडीएम, सिटी डीएसपी समेत पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों की भी बड़ी संख्या में तैनाती की गई।

सुरक्षा बलों का मार्च अलबर्ट एक्का चौक से शुरू होकर एकरा मस्जिद चौक, कर्बला चौक, मेन रोड समेत शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। अधिकारियों ने लोगों से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा नहीं करने की सलाह दी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मोहर्रम के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here