संसद मार्च पर अड़ी CJP, जंतर-मंतर पर जुटे 10 हजार प्रदर्शनकारी; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

0
70

New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर एकत्र हुए। पार्टी की ओर से दावा किया गया कि करीब 10 हजार लोग संसद मार्च में शामिल होने पहुंचे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की अनुमति नहीं दी है।

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से किसी भी तरह की हिंसा या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश नहीं की जाएगी। उन्होंने समर्थकों से कहा कि संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे, ताकि आंदोलन को बदनाम करने का किसी को मौका न मिले।

इस बीच सोमवार सुबह प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए। घटना के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

संसद मार्च को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा एजेंसियां प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि पुलिस लोगों से कानून का पालन करने और शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। फिलहाल जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here