New Delhi: संसद के मॉनूसन सत्र से एक दिन पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई. मीटिंग की अध्यक्षता राजनाथ सिंह ने की. बैठक सुबह 11 बजे संसद भवन एनेक्सी में हुई. मीटिंग में कांग्रेस, सपा, टीएमसी, DMK सहित 10 से ज्यादा विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए. हालांकि 15 मिनट बाद विपक्षी सांसद बाहर आ गए और बैठक का वॉकआउट किया.
विपक्षी सांसदों का आरोप
विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने TMC के बागी 20 सांसदों के गुट को बैठक में क्यों बुलाया, जबकि स्पीकर ओम बिरला ने उनके गुट को अभी तक मान्यता नहीं दी है. हालांकि, वॉकआउट सांकेतिक था. विपक्षी सांसद दोबारा मीटिंग में शामिल हुए.
संसदीय कार्य मंत्री ने की अपील
उधर संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से संसद के सुचारु संचालन में सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा- संसद सभी की है, हंगामे से किसी का फायदा नहीं.


