Ranchi: झारखंड में JPSC परीक्षा विवाद को लेकर सरकार और छात्रों के बीच हुई बातचीत के बाद आंदोलन में नया मोड़ आया है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक सरकार ने JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग मान ली है, लेकिन छात्र अब भी CBI जांच की मांग पर अड़े हैं।
इसे भी पढ़ें- JPSC-JSSC छात्र आंदोलन को BJP युवा मोर्चा का समर्थन, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान
CBI जांच की है मांग
छात्र नेताओं ने कहा कि जेपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में अब सीबीआई जांच भी शामिल है। छात्रों का कहना है कि केवल परीक्षा रद्द करने से मामला खत्म नहीं होगा। वे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं और इसके लिए सीबीआई जांच की घोषणा की मांग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- 220 करोड़ खर्च कर इंसान बना कुत्ता, जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई


