JSSC-CGL चयनित कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, फिलहाल पदों पर बने रहेंगे 2300 कर्मी

0

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा और अहम फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट के इस फैसले से परीक्षा में सफल होकर सरकारी नौकरी पाने वाले करीब 2300 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है.

अदालत ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल नियुक्त अभ्यर्थी अपने-अपने पदों पर बने रहेंगे. राज्य सरकार की ओर से परीक्षा और नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने तत्काल नियुक्तियों पर रोक लगाने या उन्हें प्रभावित करने वाला आदेश नहीं दिया है.

मामले की सुनवाई जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में हुई. कोर्ट के फैसले के अनुसार, JSSC CGL परीक्षा से जुड़ी जांच की प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन जांच पूरी होने तक चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा.

इस फैसले से उन करीब 2300 अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जिन्होंने परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद विभिन्न सरकारी पदों पर योगदान दिया है. लंबे समय से इस मामले को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी.

फिलहाल नियुक्तियां सुरक्षित, जांच रहेगी जारी

हाईकोर्ट के इस निर्णय के बाद चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल राहत मिली है. हालांकि, मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी. अंतिम स्थिति जांच और आगे की न्यायिक कार्यवाही के परिणाम पर निर्भर करेगी.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here