Ranchi: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत ने आत्महत्या कर ली। घटना से पहले निशा भगत फेसबुक पर लाइव आई थीं। इस दौरान उन्होंने कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद उन्होंने पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर अपनी जान देने की बात कही। बताया जा रहा है कि उन्होंने फोन पर थाना प्रभारी को बताया था कि वह अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रही हैं।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


