BRICS समिट में भारत की नीतियों की तारीफ, मिडिल ईस्ट तनाव पर देशों की अलग राय

2
सांकेतिक तस्वीर

New Delhi: भारत में 12 और 13 सितंबर को दो दिवसीय BRICS समिट का आयोजन हुआ. इस समिट में दुनिया के कई बड़े नेता शामिल हुए. भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती ऐसे समय में BRICS को एकजुट रखना था, जब संगठन के सदस्य देश अलग-अलग जंग और बड़े भू-राजनीतिक मतभेदों से जूझ रहे हैं. रूस यूक्रेन के साथ जंग में है, जबकि ईरान भी अमेरिका और इजरायल के साथ जंग में उलझा है.

इसे भी पढ़ें- कानून बना MMDR संशोधन बिल, झारखंड का 1.36 लाख करोड़ का दावा हुआ खत्म!

मिडिल ईस्ट में तनाव पर अलग राय

पश्चिम एशिया के मुद्दे पर BRICS देशों की राय भी अलग-अलग रही है. इसके बावजूद नई दिल्ली में BRICS का साझा घोषणापत्र सर्वसम्मति से पास हुआ. भारत पहलगाम आतंकी हमले की सामूहिक निंदा कराने में भी कामयाब रहा. साथ ही BRICS को सीधे अमेरिका विरोधी मंच बनने से रोकते हुए ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर बात रखी.

इसे भी पढ़ें- BRICS Summit : पीएम मोदी ने पेश किया 10-सूत्री मसौदा, ग्लोबल साउथ की भागीदारी बढ़ाने पर जोर