New Delhi: भारत सरकार ने होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों पर गहरी चिंता जताई है. 11 अक्टूबर को दो तेल टैंकरों पर ड्रोन और प्रोजेक्टाइल से हुए हमलों के बाद, एक जहाज से दो भारतीय नाविक लापता हैं, जबकि दूसरे जहाज के सभी भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है. इस घटना को लेकर जारी एक आधिकारिक बयान में विदेश मंत्रालय (MEA) ने कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और सभी पक्षों से तनाव कम करने और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की है.
ड्रॉन से किया गया हमला
विदेश मंत्रालय के अनुसार, निकारागुआ के झंडे वाले तेल टैंकर MT PETRO DOLPHIN पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय सीधे ड्रोन से हमला किया गया. इस जहाज पर ग्यारह भारतीय नाविक सवार थे, जिनमें से दो नाविक हमले के बाद से लापता हैं. वहीं, दूसरे टैंकर मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले MT VALTHERA पर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे जहाज में आग लग गई. हालांकि, राहत की बात यह है कि MT VALTHERA पर सवार सभी 11 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं.


