दिल्ली की सड़कों पर आज भी घमासान, इंडी ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च

0
सांकेतिक तस्वीर

Jhar Media Desk: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च होना है. हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के सांसदों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष जिन मुद्दों को उठाना चाहता है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं. ऐसे में CJI ने इस आवेदन को अस्वीकार किया है. इसके बावजूद कांग्रेस ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें- लातेहार में आदिवासी महिला की पिटाई के मामले में CM हेमंत सोरेन सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

CJP ने की घोषणा

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने रविवार को घोषणा की थी कि वह और पार्टी के दूसरे नेता सोमवार सुबह संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाएंगे और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए पुलिस से तारीख की मांग करेंगे… CJP ने अल्टीमेटम दिया है कि दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख दे. ऐसा नहीं होने पर सीजेपी एक बार फिर प्रदर्शन का आह्वान करेगी.

इसे भी पढ़ें- रांची के सेल सिटी में हाई प्रोफाइल चोरी, हिमांशु शेखर चौधरी के घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात ले उड़े चोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here