Ranchi : राजधानी में दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। शहर के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के खुलने का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। अलग-अलग पूजा समितियों की ओर से पंडालों के उद्घाटन का समय निर्धारित किया गया है। श्री राम लला पूजा समिति से लेकर ओसीसी क्लब तक, शहर के 9 प्रमुख पूजा पंडाल शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
रांची के 9 प्रमुख पंडालों के उद्घाटन का समय
शाम 5:30 बजे
श्री राम लला पूजा समिति, जिला स्कूल मैदान, रांची।
शाम 6 बजे
* भारतीय युवक संघ दुर्गा पूजा समिति, बकरी बाजार।
* चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, मेन रोड।
* राजस्थान मित्र मंडल, सेवा सदन पथ, बड़ा तालाब।
शाम 7 बजे
* गीतांजलि क्लब, मोरहाबादी।
* रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति।
* ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति, बालकृष्ण स्कूल, अपर बाजार।
शाम 7:30 बजे
* ओसीसी क्लब एवं पूजा कमेटी, बांग्ला स्कूल।
* त्रिकोण हवन कुंड दुर्गा पूजा समिति, सुभाष चौक।
शाम से शुरू होगा पंडाल दर्शन का सिलसिला
इन पंडालों के खुलने के साथ ही श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और आकर्षक सजावट का आनंद ले सकेंगे। अलग-अलग समय पर उद्घाटन होने के कारण लोग अपनी सुविधानुसार पंडाल दर्शन की योजना बना सकते हैं। पूजा के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को यातायात व्यवस्था का ध्यान रखते हुए दर्शन के लिए निकलने की सलाह दी जाती है।


