New Delhi: देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर होता जा रहा है दिल्ली में कई स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 450 के पार पहुंचने से लोगों की चिंता बढ़ गई है वहीं, बिहार की राजधानी पटना में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खतरनाक स्तर पर दर्ज की गई है शहर के कई प्रमुख इलाकों में AQI 700 के पार पहुंच गया है.
पटना के जक्कनपुर में सबसे अधिक 745 AQI दर्ज किया गया इसके अलावा गुलजारबाग में 714, कंकड़बाग में 713, गर्दनीबाग में 709 और आशियाना नगर में 622 AQI रिकॉर्ड किया गया इन आंकड़ों ने शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को उजागर किया है.
इसे भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2027: 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
वहीं, झारखंड की राजधानी रांची में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है यहां दीपाटोली में AQI 267, धुमसाटोली में 243, गांधी नगर कॉलोनी में 242, कोकर चौक में 224 और नयाटोली में 223 दर्ज किया गया सेक्टर-2 में AQI 195 रहा.
बढ़ते प्रदूषण के बीच बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए और स्थानीय स्वास्थ्य एवं प्रदूषण संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें-फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्म’हत्या, कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप


